Pune- Man Swept In Dam: मानसून की बारिश में नदी में नहाना पड़ा महंगा, पानी की तेज बहाव में बह गया युवक; पुणे के रत्नागिरी से आया हैरान कर देने वाला VIDEO
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के खेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार दोपहर को शेल्डी बांध की तेज धाराओं में एक 32 वर्षीय व्यक्ति बह गया, जिससे उसके दोस्त सदमे में हैं.
Pune- Man Swept In Dam: महाराष्ट्र के रत्नागिरी के खेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रविवार दोपहर को शेल्डी बांध की तेज धाराओं में एक 32 वर्षीय व्यक्ति बह गया, जिससे उसके दोस्त सदमे में हैं. जानकारी के मुताबिक, युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है. गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि पानी में बहे युवक की पहचान जयेश रामचंद्र अम्ब्रे के रूप में हुई है. वह अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था. जैसे ही युवक पानी में घुसा, वह अपने आप को संभाल नहीं पाया. फिर देखते ही देखते वह पानी की तेज धार के बीच गहराई में गायब हो गया. बता दें, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें रत्नागिरी जिला भी शामिल है.
पुणे में पानी की तेज बहाव में बह गया युवक
A 32-year-old man was swept away by the strong currents of the Sheldi dam in Khed taluka on a Sunday afternoon, leaving his friends in shock. Authorities continue their search operation.#pune #khednews pic.twitter.com/ONFmUf9G7I
— Punekar News (@punekarnews) July 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

