देश

Man With Golden Heart: सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बच्चे का स्वास्थ्य जानने के लिए अचानक रोका काफिला, फिर कलेक्टर को दिया ये आदेश

सीएम के साथ मौजूद कलेक्टर ने महिला का विवरण दर्ज किया. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बच्चे की मां को आशीर्वाद भी दिया और इलाज का आश्वासन दिया. सीएम के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है.

Man With Golden Heart: सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बच्चे का स्वास्थ्य जानने के लिए अचानक रोका काफिला, फिर कलेक्टर को दिया ये आदेश
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Photo Credit : Twitter)

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (AP CM YS Jagan Mohan Reddy) ने गुरुवार, 4 अगस्त को अपने काफिले को बीच में रोककर बीमार बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की.  ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम ने कार से उतरकर महिला से उसके बच्चे के बारे में जानकारी ली. सीएम के साथ मौजूद कलेक्टर ने महिला का विवरण दर्ज किया. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बच्चे की मां को आशीर्वाद भी दिया और इलाज का आश्वासन दिया. सीएम के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है.

इससे पहले जगन मोहन रेड्डी कोनसीमा के लंकाई गांवों के दौरे पर निकले थे. इस दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जब एक मासूम ने उनकी जेब से पेन निकालने के चक्कर में नीचे गिरा दिया. बाद में सीएम जगन मोहन ने अपना वो महंगा पेन इस 8 महीने के बच्चे को गिफ्ट में दे दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).