Animal Cruelty Caught on Camera: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंका, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO
सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मानवता को तार-तार कर दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स द्वारा बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंकते हुए देखा जा रहा है.
Animal Cruelty Caught on Camera: सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने मानवता को तार-तार कर दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स द्वारा बेजुबान कुत्ते को बाढ़ के पानी में फेंकते हुए देखा जा रहा है. वह पानी की बहाव में फंसे कुत्ते को पहले बाहर खींचता है, बाद में उसे बेरहमी से वापस तेज बहाव में फेंक देता है. दिल दहला देने वाले वीडियो में कुत्ता हताश होकर आदमी के पैरों से लिपटा हुआ है, ऐसा लग रहा है कि वह बचाने की गुहार लगा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद पशु प्रेमियों ने अपनी नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
Such people who harm animals just for social media views must be punished! In the video, this heartless person is throwing a dog into high-flowing water. How can someone be so cruel?
Animal welfare laws must be stricter to ensure they are arrested and held accountable!… pic.twitter.com/wvbtfEw1lD
— Vidit Sharma 🇮🇳 (@TheViditsharma) September 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

