VIDEO: मुंबई में एक स्कूटी पर 6 लड़के सवार, जगह कम पड़ी तो कंधे पर चढ़कर बैठ गया!
ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स से मुंबई पुलिस ने उस इलाके की लोकेशन मांगी है, जहां स्कूटी पर एक दो नहीं बल्कि 6 युवक सवार दिखे. स्कूटी पर एक लड़का तो आगे वाले युवक के कंधे पर बैठा हुआ है.
ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती रहती है, लेकिन फिर भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं. एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक स्कूटी पर एकसाथ 6 लड़के बैठे दिखे. ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स से मुंबई पुलिस ने उस इलाके की लोकेशन मांगी है, जहां स्कूटी पर एक दो नहीं बल्कि 6 युवक सवार दिखे. स्कूटी पर एक लड़का तो आगे वाले युवक के कंधे पर बैठा हुआ है. इस वीडियो को ट्विटर पर रमनदीप सिंह होरा नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा- 'फुकरापंती की इंतेहा एक स्कूटर पर सवार 6 लोग.'
Heights of Fukra Panti 6 people on one scooter @CPMumbaiPolice @MTPHereToHelp pic.twitter.com/ovy6NlXw7l
— Ramandeep Singh Hora (@HoraRamandeep) May 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

