Deja Flu: अब चीन में नए वायरस का खौफ, Langya Virus से 35 लोग हुए संक्रमित
दुनिया भर में कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स वायरस के प्रकोप के बीच एक नए वायरस ने चीन में खौफ पैदा कर दिया है. चीन में इस वायरस की पहचान जूनोटिक लांग्या वायरस के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि इस वायरल से अब तक करीब 35 लोग संक्रमित हो गए हैं.
Deja Flu: दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) और मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) का खौफ बरकरार है. इस बीच एक नए वायरस ने चीन में खौफ पैदा कर दिया है. चीन में इस वायरस की पहचान जूनोटिक लांग्या वायरस (Langya Virus) के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि इस वायरस से अब तक करीब 35 लोग संक्रमित हो गए हैं. लांग्या वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में पाया गया है. ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, लांग्या वायरस ने करीब 35 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. ताइवान के सीडीसी के उप महानिदेश चुआंग जेन-हिसियांग के मुताबिक, इस वायरस में ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन नहीं है, लेकिन अभी यह कहा नहीं जा सकता है कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैल सकता.
देखें ट्वीट-
Deja-flu: China sounds alarm as 35 people fall ill with 'newly identified' Langya virus https://t.co/QNlaRhZT1e pic.twitter.com/Cgu9AksKbZ
— Daily Mail Online (@MailOnline) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

