Vasu Baras 2025: देश में गोवत्स द्वादशी की धूम, बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने दी वसु बारस की शुभकामनाएं
आज यानी 17 अक्टूबर 2025 को गोवत्स द्वादशी मनाई जा रही है, जिसे वसु बारस, बाघ बारस और बछ बारस जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस अवसर पर बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने सभी को बसु बारस की शुभकामनाएं दी हैं.
Vasu Baras 2025: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Festival) की शुरुआत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होती है, जबकि उसके ठीक एक दिन पहले यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को देशभर में गौ माता को समर्पित गोवत्स द्वादशी (Govatsa Dwadashi) का पर्व मनाया मनाया जाता है. आज यानी 17 अक्टूबर 2025 को गोवत्स द्वादशी मनाई जा रही है, जिसे वसु बारस, बाघ बारस और बछ बारस जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस अवसर पर बीजेपी नेता गिरीश महाजन (Girish Mahajan) ने सभी को बसु बारस की शुभकामनाएं दी हैं. गोवत्स द्वादशी यानी वसु बारस के दिन गाय और बछड़ों को सजाकर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनके प्रति सम्मान जाहिर किया जाता है. इस दिन पवित्र पशु को चना और अंकुरित मूंग जैसी कई चीजें खिलाई जाती हैं. यह भी पढ़ें: Vasu Baras 2025 Greetings: शुभ वसु बारस! इन मनमोहक WhatsApp Status, HD Images, Photo Wishes, Wallpapers के जरिए दें बधाई
बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने दी बसु बारस की शुभकामनाएं
यत्र गावः प्रसन्नाः स्युः प्रसन्नास्तत्र सम्पदः |
यत्र गावो विषण्णाः स्युर्विषण्णास्तत्र सम्पदः ||
वसुबारस निमित्त सर्वांना मंगलमय शुभेच्छा!#वसुबारस #VasuBaras #Diwali pic.twitter.com/rqP9mSgLxq
— Girish Mahajan (@girishdmahajan) October 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

