Viral Video: बेंगलुरु दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने मचाया हंगामा, अकासा एयर क्रू ने विमान से उतारा
बेंगलुरु से दिल्ली जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1599 में एक नशे में धुत यात्री ने हंगामा किया. नशे में शख्स ने यात्रियों से बहस की. फिर फ्लाइट क्रू के साथ झगड़ा करने लगा. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विमान के बेंगलुरु में उतरने के बाद क्रू को यात्री को जबरन विमान से उतारना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह यात्री ज़ोर-ज़ोर से विरोध करते हुए चिल्लाता दिखाई देता है..
बेंगलुरु, 23 अक्टूबर: बेंगलुरु से दिल्ली जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1599 में एक नशे में धुत यात्री ने हंगामा किया. नशे में शख्स ने यात्रियों से बहस की. फिर फ्लाइट क्रू के साथ झगड़ा करने लगा. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विमान के बेंगलुरु में उतरने के बाद क्रू को यात्री को जबरन विमान से उतारना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह यात्री ज़ोर-ज़ोर से विरोध करते हुए चिल्लाता दिखाई देता है, जबकि क्रू सदस्य उसे बाहर ले जा रहे हैं. वीडियो में वह अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहता है, “क्या जबरदस्ती है भें**द!”*अकासा एयर ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि उनके चालक दल ने सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया. एयरलाइन ने उपद्रवी व्यवहार पर अपने ‘ज़ीरो टॉलरेंस रुख को दोहराया है. यह भी पढ़ें: VIDEO: दिवाली की साफ़ सफाई को लेकर मां ने लगाई फटकार, गुस्से में युवती मोबाइल टॉवर पर ही चढ़ गई, मिर्जापुर का वीडियो आया सामने
बेंगलुरु दिल्ली फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने मचाया हंगामा
What was supposed to be a simple Bangalore to Delhi flight turned into a full drama episode
Passenger boarded on time, everyone settled in, seatbelts clicked, and just when passenger thought they'd take off smoothly… enters one drunk passenger.He started arguing, shouting, and… pic.twitter.com/BsjzEpyTiL
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) October 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

