त्योहार

Bohag Bihu 2024: असम में गोरू बिहू से सप्ताह भर चलने वाले बिहू उत्सव की शुरुआत, देखें जश्न का वीडियो

असम में सप्ताह भर चलने वाले बिहू उत्सव की शुरुआत गोरू बिहू से होती है, इस दिन मवेशियों को नदी या तालाब में स्नान कराया जाता है, फिर उन्हें हल्दी और काली दाल का पेस्ट लगाया जाता है.

Bohag Bihu 2024: असम में गोरू बिहू से सप्ताह भर चलने वाले बिहू उत्सव की शुरुआत, देखें जश्न का वीडियो
बोहाग बिहू 2024 (Photo Credits: X)

Bohag Bihu 2024: असम (Assam) में असमिया नव वर्ष (Assamese New Year) का पर्व करीब सात दिनों तक मनाया जाता है. इस साल बोहाग बिहू (Bohag Bihu) उत्सव को 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा, जिसमें हर रोज अलग-अलग अनुष्ठान शामिल हैं. सप्ताह भर चलने वाले बिहू उत्सव की शुरुआत गोरू बिहू (Goru Bihu) से होती है, इस दिन मवेशियों को नदी या तालाब में स्नान कराया जाता है, फिर उन्हें हल्दी और काली दाल का पेस्ट लगाया जाता है. इस दिन मवेशियों को स्नान कराकर पशु धन की पूजा की जाती है. बोहाग बिहू कटाई के मौसम और हिंदू सौर कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है. असम में सात दिनों तक चलने वाले असमिया नव वर्ष के इस उत्सव को पवित्र स्नान, जलपान, गायन, नृत्य और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने जैसे विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Rongali Bihu 2024: असम में तीन ‘बिहू’ क्यों मनाये जाते हैं? जानें रोंगाली बिहू के बारे में कुछ रोचक बातें!

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).