भगवान गणेश की मूर्तियों को अपमानजनक तरीके से फेंकने के आरोप में इंदौर नगर निगम का अधिकारी सस्पेंड, 9 कर्मी बर्खास्त
इंदौर नगर निगम (आईएमसी) द्वारा विसर्जन के लिए शहरभर से एकत्र गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 9 अस्थायी कर्मियों की सेवाएं सोमवार को समाप्त कर दी गईं. ज़ोनल आधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस वीडियो में ट्रकों में सवार कुछ लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं को एक तालाब में धड़ाधड़ फेंकते नजर आते हैं. वीडियो पर आक्रोशित नागरिक इस कृत्य से अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रशासन की तीखी आलोचना कर रहे हैं.
ट्रकों में रखी गईं गणेश प्रतिमाओं को सोमवार को शहर की जवाहर टेकरी के तालाब में फेंके जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए शहरी निकाय की आयुक्त प्रतिभा पाल ने कड़ी कार्रवाई की-
ज़ोनल आधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें लिप्त 9 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं: इंदौर में नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन पर गणेश जी की मूर्तियों को अपमानजनक तरीके से फेंकने के मामले पर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल pic.twitter.com/DUpbiBqgTo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

