News

VIDEO: नाबालिग से चलवा रही थी स्कूटी, टैक्सी से टकराई, महिला ने खोया आपा, चालक की करने लगी पिटाई, लखनऊ का वीडियो हुआ वायरल

सड़क पर रोजाना कई बार सड़क हादसे और मारपीट की घटनाएं सामने आती है. कई बार छोटी मोटी टक्कर को लेकर भी सड़क पर ही मारपीट की घटनाएं भी दिखाई देती है. ऐसी ही एक घटना लखनऊ में सामने आई है.

VIDEO: नाबालिग से चलवा रही थी स्कूटी, टैक्सी से टकराई, महिला ने खोया आपा, चालक की करने लगी पिटाई, लखनऊ का वीडियो हुआ वायरल
Credit-(X ,@skphotography68)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सड़क पर रोजाना कई बार सड़क हादसे और मारपीट की घटनाएं सामने आती है. कई बार छोटी मोटी टक्कर को लेकर भी सड़क पर ही मारपीट की घटनाएं भी दिखाई देती है. ऐसी ही एक घटना लखनऊ में सामने आई है. जहां पर एक महिला ने टैक्सी चालक का गिरेबान पकड़कर उसको लगातार थप्पड़ जड़ दिए. हालांकि बताया जा रहा है की इसमें महिला की गलती है. बावजूद इसके महिला ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है की महिला अपनी नाबालिग बेटी से स्कूटी चलवा रही थी. इस दौरान उसकी टक्कर टैक्सी चालक से हुई. इसके बाद महिला ने मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में देख सकते है की महिला टैक्सी चालक को थप्पड़ मार रही है. ये घटना आशियाना थाने परिसर की बताई जा रही है. इस दौरान टैक्सी में पीछे बैठी महिला उसको रोकने का प्रयास करती है, लेकिन ये महिला काफी आक्रामक होती है. इसके बाद महिला इस शख्स को गालियां भी देती है. इसके बाद कुछ लोग आकर इस महिला को रोकते है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @skphotography68 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Fight In The Bus: लखनऊ रोडवेज की बस में पैसेंजर से मारपीट, सीट पर खड़े होकर कंडक्टर ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

महिला ने बीच सड़क पर टैक्सी चालक को पीटा 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).