देश

LPG Price: रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में सीएम ममता बनर्जी करेंगी प्रदर्शन

1 मार्च से रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई. रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में रविवार से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करेंगी. रसोई गैस सिलेंडर के दाम फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के 125 रुपये बढ़ चुके हैं. दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है. 

LPG Price: रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में सीएम ममता बनर्जी करेंगी प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credit: PTI)

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची. उन्होंने कहा, "कल हम सिलिगुड़ी में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि 1 मार्च से रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई. यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).