VIDEO: पौड़ी गढ़वाल के जंगलों में धधकती आग से बड़ा नुकसान, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट के हॉस्टल तक पहुंची वनाग्नि
चढते पारे से उत्तराखंड के जंगलों में धधकती आग मंगलवार को और विकराल हो गयी, जहां केवल पिछले 12 घंटों में वनाग्नि की 117 नयी घटनाओं ने 198.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं, पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर के जंगलों में फैली आग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के 'बॉयज हॉस्टल' तक पहुंच गई है. इस दौरान दमकल विभाग के लोग आग को हॉस्टल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर के जंगलों में फैली आग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के 'बॉयज हॉस्टल' तक पहुंच गई है. इस दौरान दमकल विभाग के लोग आग को हॉस्टल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं.
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे तक प्रदेश में वनाग्नि की 117 नयी घटनाएं सामने आयीं जिनमें से गढ़वाल क्षेत्र में 32, कुमांउ क्षेत्र में 75 और वन्यजीव क्षेत्रों में 10 घटनाएं दर्ज की गयीं . इन घटनाओं में 198.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है जिससे 528000 रू की आर्थिक क्षति हो चुकी है. सोमवार को प्रदेश भर में दावानल की 27 घटनाएं दर्ज की गयी थीं. हालांकि, गनीमत यह है कि अब तक इस साल वनाग्नि में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमें मुस्तैदी से जुटी हैं लेकिन मौसम के तल्ख तेवरों के कारण उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं.
#WATCH उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर के जंगलों में फैली आग 'बॉयज हॉस्टल' तक पहुंच गई है। इस दौरान दमकल विभाग के लोग आग को हॉस्टल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। pic.twitter.com/9PQbxwwJEU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2022
#WATCH | Forest fire reaches boys hostel of Veer Chandra Singh Garhwali Government Institute Of Medical Science and Research in Srinagar, Uttarakhand pic.twitter.com/cHdXcFXeKk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

