VIDEO: अरुणाचल प्रदेश में स्थित है भगवान परशुराम का कुंड, केंद्रिय मंत्री ने शेयर किया प्रकृति के अद्भुत नजारे का वीडियो
अरुणाचल प्रदेश में स्थित परशुराम कुंड प्रकृति की गोंद में बसा है. मान्यता है कि इसी कुंड में स्नान करने पर भगवान परशुराम को मातृ हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस कुंड का शानदार वीडियो शेयर किया है.
अरुणाचल प्रदेश: भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथाएं हमारे धर्म ग्रंथों में बताई गई हैं. इन्हीं में से एक अवतार है परशुराम का. इन्हें भगवान विष्णु का क्रोधावतार भी कहा जाता है. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लोहित जिले में स्थित परशुराम कुंड (Parshuram Kund) प्रकृति की गोंद में बसा है. मान्यता है कि इसी कुंड में स्नान करने पर भगवान परशुराम को मातृ हत्या के पाप से मुक्ति मिली थी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस कुंड का शानदार वीडियो शेयर किया है.
मान्यता है की जिस फरसे से परशुराम जी ने अपनी माता की हत्या की थी वो फरसा उनके हाथ से चिपक गया था. तब उनके पिता ने कहा की तुम इसी अवस्था में अलग-अलग नदियों में जाकर स्नान करो, जहां तुम्हें अपनी माता की हत्या के पाप से मुक्ति मिलेगी वही यह फरसा हाथ से अलग हो जाएगा.
पिता की आज्ञा अनुसार उस फरसे को लिए-लिए परशुराम जी ने पूरे भारत के देवस्थानों का भ्रमण किया पर कही भी उस फरसे से मुक्ति नहीं मिली . पर जब परशुराम जी ने आकर लोहित स्तिथ इस कुण्ड में स्नान किया तो वो फरसा हाथ से अलग होकर इसी कुण्ड में गिर गया. इस प्रकार भगवन परशुराम अपनी माता की हत्या के पाप से मुक्त हुए और इस कुण्ड का नाम परशुराम कुण्ड पड़ा.
This is the holy Parashuram Kund in Arunachal Pradesh pic.twitter.com/CYHUvWaW2f
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

