PM Modi Tweets: पीएम मोदी ने अक्षय तृतीय, भगवान परशुराम जयंती और बसव जयंती की शुभकामनाएं दी, कहा- समस्त देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती और जगद्गुरु बसवेश्वर की जयंती पर शुभकामनाएं दी है.
PM Modi Tweets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती और जगद्गुरु बसवेश्वर की जयंती पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- परोपकार के लिए प्रेरित करने वाला अक्षय तृतीया का पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह नया लेकर आए, यही कामना है. भगवान परशुराम के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो. इसके अलावा जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके आदर्श लाखों जीवन को रोशन करते हैं. हम न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज के उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
'अक्षय तृतीया का पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए'
देश के समस्त परिवारजनों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। परोपकार के लिए प्रेरित करने वाला यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2024
भगवान परशुराम जयंती की असीम शुभकामनाएं: PM
देश के समस्त परिवारजनों को भगवान परशुराम जयंती की असीम शुभकामनाएं। उनके आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2024
जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी
I pay homage to Jagadguru Basaveshwara on the special occasion of Basava Jayanthi. His ideals illuminate millions of lives. We are working towards fulfilling his dreams of a just and prosperous society. pic.twitter.com/4PDvIWFxpV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

