देश

Video: जनसंवाद में शख्स पर भड़के सीएम मनोहर लाल, कहा - ये AAP कार्यकर्ता है, इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको

सीएम से एक शख्स सवाल करता है जिसके बाद सीएम खट्टर कहते हैं, 'राजनीति मत करना दोस्तो.. ये राजनीति करने वाला है और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, इसकी उठाकर पिटाई करो और बाहर फेंको.. उठा ले जाओ इसको बाहर..'

Video: जनसंवाद में शख्स पर भड़के सीएम मनोहर लाल, कहा - ये AAP कार्यकर्ता है, इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Photo Credit : Twitter)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री सिरसा में आयोजित अपने 'जनसंवाद कार्यक्रम' में नशामुक्ति को लेकर सुझाव मांग रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया, जिस पर सीएम आपा खो बैठे और उसे आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया और सुरक्षाकर्मियों को उसे पीटने तथा बाहर निकालने का आदेश दिया.

वीडियो में सीएम कहते हैं, 'नशे को कम करने के लिए हमने बहुत काम किए, तो इसमें कोई सुझाव, एक या दो सुझाव कि नशा कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए.' इसी दौरान सीएम से एक शख्स सवाल करता है जिसके बाद सीएम खट्टर कहते हैं, 'राजनीति मत करना दोस्तो.. ये राजनीति करने वाला है और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, इसकी उठाकर पिटाई करो और बाहर फेंको.. उठा ले जाओ इसको बाहर..'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).