देश

Video: औरंगजेब की तस्वीर पर बवाल, देवेंद्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कड़े शब्दों में कहा कि औरंगजेब का नाम लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

Video: औरंगजेब की तस्वीर पर बवाल, देवेंद्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Devendra Fadnavis | Photo: Twitter

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को कड़े शब्दों में कहा कि औरंगजेब का नाम लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "औरंगजेब की फोटो और उसका नाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर महाराष्ट्र में.'

उपमुख्यमंत्री ने कहा, भारत में और विशेष रूप से महाराष्ट्र में, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर संभाजी महाराज हैं. यदि कोई औरंगजेब का नाम लेता है तो उसके लिए कोई क्षमा नहीं है. बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में दरगाह की रैली के दौरान औरंगजेब की फोटो के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने डांस किया. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसी संदर्भ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).