Uttarkashi Tunnel Accident: ड्रिलिंग मशीन में आई खराबी, 3 दिन से टनल में फंसे हैं 40 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुरंग के अंदर तीन दिन से फंसे 40 मजदूरों को निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं. ऑगर ड्रिलिंग मशीन खराब हो जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो गया है.
Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग (Silkyara Tunnel) के अंदर तीन दिन से फंसे 40 मजदूरों को निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं. ऑगर ड्रिलिंग मशीन खराब हो जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो गया है. खराब मशीन को हटाकर नई ड्रिलिंग मशीन लगाने के लिए प्लेटफॉर्म लेवलिंग का काम जारी है. बुधवार को सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा और बचाव ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा.
रविवार को उत्तरकाशी-यमुनोत्री हाइवे के पास लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 40 मजदूर फंस गए थे. राहत और बचाव कार्य का बुधवार को चौथा दिन है. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ढही हुई सुरंग के मलबे में स्टील का पाइप डाला जा रहा है. हालांकि, मंगलवार को लैंडस्लाइड होने से काम प्रभावित हुआ है. मलबा गिरने से से दो बचावकर्मी घायल हो गए, जिन्हें साइट पर अस्थायी अस्पताल में भेजा गया.
#WATCH | Uttarakhand | Uttarkashi Tunnel accident: Early morning visuals from Silkyara Tunnel where rescue and relief operations are underway to rescue 40 trapped labourers. pic.twitter.com/nweXfTsy1O
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

