UP Dog Death: यूपी के बागपत में कुत्ता ‘टॉमी उर्फ मुन्ना की मौत पर लोग गमगीन, आत्मा की शांति के लिए कराया भोज- VIDEO
यूपी के बागपत जिले के बिजरौल गांव में ‘टॉमी उर्फ मुन्ना नाम के एक कुत्ते की 6 अगस्त को मौत हो गई. उसके मौत के बाद लोग गमगीन है. क्योंकि वह कुत्ता काफी वफादार था. लोगों का कहना है कि रात में गांव में किसी को घुसने नहीं देता था
UP Dog Death: यूपी के बागपत जिले के बिजरौल गांव में ‘टॉमी उर्फ मुन्ना नाम के एक कुत्ते की 6 अगस्त को मौत हो गई. उसके मौत के बाद लोग गमगीन है. क्योंकि वह कुत्ता काफी वफादार था. लोगों का कहना है कि रात में गांव में किसी को घुसने नहीं देता था. टॉमी की मौत हो लेकर आत्मा की शांति के लिए ग्रामीणों ने हवन करने के बाद भोज भी रखा .गांव के लोगों का कहना है कि टामी के वफ़ादारी के लिए आज उसे हर कोई याद कर रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि टॉमी उर्फ मुन्ना उनकी गली में एक कुत्ता नहीं, बल्कि आदमियों की तरह ही काफी समझदार था. टॉमी जब दो दिन का था, तब उसकी मां उसे छोड़कर चली गई, जिसके बाद गांव की रहने वाली कुसुमलता ने उसे अपने बच्चे की तरह ही पाला-पोसा और उसकी देख-रेख की.
Video:
कुत्ता अवश्य था लेकिन आदमी की तरह समझदार था!
बागपत के बिजरौल गांव में टॉमी उर्फ मुन्ना की मौत पर गमगीन हुए लोग, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हुई तेरही और ब्रह्मभोज।#Baghpat #UttarPradesh #DogDeath pic.twitter.com/J1CgAzl5qF
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

