UP Elections: EVM के बटन पर गोंद लगाकर पार्टी को फायदा पहुंचाने की कोशिश, FIR दर्ज
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक पार्टी के बटन को सिर्फ ‘गोंद’ से चिपकाकर (Sticking with Glue) छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई.
UP Elections 2022, 23 फरवरी: यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में एक पार्टी के बटन को सिर्फ ‘गोंद’ से चिपकाकर (Sticking with Glue) छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. मामला सामने आने के बाद EVM को बदल दिया गया है और गोंद लगाने वाले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी है. 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिन नौ जिलों में आज वोटिंग होनी है, उनमें यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही रायबरेली और लखीमपुर खीरी जिले भी शामिल हैं. चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.89 फीसदी वोटिंग हुई है.
EVM टेम्पर या हैक करने के आरोप तो राजनीतिक दल लगाते ही रहते हैं.
लेकिन यूपी के लखीमपुर खीरी में एक पार्टी के बटन को सिर्फ ‘गोंद’ से चिपकाकर खेला करने की कोशिश की गई. मामला सामने आने के बाद EVM को बदल दिया गया है और गोंद लगाने के आरोपी पर FIR की जा रही है.pic.twitter.com/SjMUOAKYOn
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) February 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

