Zika Virus: उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का कहर, कानपुर शहर में मिले 30 और संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 66 हुई
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जीका वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. कानपुर शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नेपाल सिंह के अनुसार 30 नए केस पाए जाने के बाद शहर में जीका वायरस के कुल मामले बढ़कर 66 हो गई है
Zika Virus: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ्तार रफ्तार जरूर कम हो गई हैं. लेकिन शहर में जीका वायरस के मामले खासकर कानपुर (Kanpur) में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. कानपुर शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नेपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि कानपुर शहर में जीका वायरस के 30 नए केस पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. दरअसलजीका वायरस का पहला मामला 23 अक्टूबर को कानपुर के चकेरी के परदीवानपुरवा से सामने आया था, जब भारतीय वायु सेना के एक 57 वर्षीय अधिकारी ने वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था.
30 more people have tested positive for Zika virus in Kanpur city of Uttar Pradesh. With this, the total tally has gone up to 66, Chief medical officer of Kanpur City, Dr Nepal Singh said.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

