Uniform Civil Code: उद्धव ठाकरे ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का किया समर्थन, लेकिन सरकार से पूछे ये सवाल
यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन करने को लेकर उद्धव ठाकरे का बयान आया है. ठाकरे ने कहा कि "हम सभी के लिए समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं. कि इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि हिंदुओं को भी परेशानी होगी
Uddhav Thackeray Support Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को समर्थन करने को लेकर उद्धव ठाकरे का बयान आया है. ठाकरे ने कहा कि "हम सभी के लिए समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हैं. कि इससे केवल मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि हिंदुओं को भी परेशानी होगी. उद्धव ठाकरे ने पूछा, यदि वे (बीजेपी) पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध को लागू नहीं कर सके, तो समान नागरिक संहिता को कैसे लागू किया जा सकता है?".
दरअसल यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब एक देश, एक कानून यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों (हर धर्म, जाति, लिंग के लोग) के लिए एक कानून होना. अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में नागरिकों के लिए एक से कानून होंगे. संविधान के चौथे भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्व का विस्तृत ब्यौरा है जिसके अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार का दायित्व है.
Tweet:
We support Uniform Civil Code, but those who are bringing it should not think that it will only cause problems for Muslims, but it will also cause problems for Hindus and many questions will arise... Ban cow slaughter from Kashmir to Kanyakumari as there is no ban on cow… pic.twitter.com/tJV3RNDA4n
— ANI (@ANI) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

