देश

Employee Steal From Jewellery Shop: आभूषण की दुकान में करोड़ो की चोरी, कर्मचारी ही सोने के गहने और नकद लेकर भागा, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

1 जनवरी (सोमवार) की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रविवार पेठ में राज कास्टिंग की दुकान से 3.32 करोड़ रुपये के सोने के गहने और 10 लाख रुपये नकद चुरा कर भाग गया.

Employee Steal From Jewellery Shop: आभूषण की दुकान में करोड़ो की चोरी, कर्मचारी ही सोने के गहने और नकद लेकर भागा, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

Employee Steal From Jewellery Shop: 1 जनवरी (सोमवार) की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रविवार पेठ में राज कास्टिंग की दुकान से 3.32 करोड़ रुपये के सोने के गहने और 10 लाख रुपये नकद चुरा कर भाग गया. जौहरी दीपक नेताजी माने ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में चोरी की सूचना दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. माने सात साल तक पुणे के आभूषण व्यवसाय में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं, उन्होंने अपनी शिकायत में चोरी के बारे में खुलासा किया है. चोरी किए गये सामान में 5 किलो 323 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कुल कीमत 3 करोड़ 32 लाख 9 हजार 228 रुपये है, उसके साथ 10 लाख 93 हजार 260 रुपये नकद शामिल हैं. घटना CCTV में कैद हो गया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).