Mumbai Rain Update: जान जोखिम में डालकर मुंबईकरों की सुरक्षा करता दिखा BMC कर्मचारी, लोगों ने जज्बे को किया सलाम; VIDEO वायरल
मुंबई में भारी बारिश एक बार फिर शहर के लिए मुसीबत लेकर आई है. रविवार रात से हो रही लगातार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है.
BMC Employee Viral Video: मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Rain Update) एक बार फिर शहर के लिए मुसीबत लेकर आई है. रविवार रात से हो रही लगातार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है. इसी बीच, दादर ईस्ट (Dadar East) स्थित हिंदू कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक BMC कर्मचारी खुले मैनहोल (Mumbai Manhole) के पास बैठा नजर आ रहा है, ताकि लोग गलती से उसमें न गिर जाएं. पानी से भरे इस गड्ढे के पास बैठकर वह वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को चेतावनी देता है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उसे असली हीरो बता रहे हैं.
दरअसल, मुंबई में हर साल मानसून (Mumbai Mansoon) के दौरान खुले मैनहोल हादसों का कारण बनते हैं. कई बार ऐसे हादसों में लोगों की जान भी चली जाती है. इस बार भी शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, यातायात (Mumbai Traffic) धीमा हो गया है और लोकल ट्रेन सेवाएं (Local Train Services) प्रभावित हुई हैं. लेकिन इन सबके बीच, इस कर्मचारी की जिम्मेदारी और हिम्मत ने लोगों का ध्यान खींचा है.
मुंबईकरों की सुरक्षा करता BMC कर्मचारी
मुंबईकरांच्या सुरक्षेकरता BMC कर्मचारी!
हॅट्स ऑफ टू 🫡 pic.twitter.com/TjImQjYTR9
— Subhash Shelke - सुभाष शेळके (@suvishelke) September 15, 2025
जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करता दिखा BMC कर्मचारी
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

