देश

Chennai: हर किसी की मां मर जाती है... UCO Bank के Zonal Head RS Ajit ने अपने कर्मचारी का किया अपमान, छुट्टी मांगने पर सुनाई खरी खोटी

चेन्नई स्थित यूको बैंक के जोनल हेड आरएस अजित पर एक कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल हो रही शिकायत के अनुसार, अधिकारी ने कर्मचारियों को बार-बार छुट्टी देने से इनकार कर दिया.

Chennai: हर किसी की मां मर जाती है... UCO Bank के Zonal Head RS Ajit ने अपने कर्मचारी का किया अपमान, छुट्टी मांगने पर सुनाई खरी खोटी
Employee working alone | Image used for representational purpose (Photo Credits: Pexels)

Chennai UCO Bank Leave Controversy: चेन्नई स्थित यूको बैंक के जोनल हेड आरएस अजित (Zonal Head RS Ajit) पर एक कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वायरल हो रही शिकायत के अनुसार, अधिकारी ने कर्मचारियों को बार-बार छुट्टी देने से इनकार कर दिया. कर्मचारी का दावा है कि पारिवारिक आपात स्थिति में भी छुट्टी मांगने पर उसे अपमानजनक बातें (Insulted for Asking for Leave) सुनाई गई. शिकायत में कहा गया है कि जब कर्मचारी छुट्टी मांगते थे, तो वह कहते थे, "सबकी मां मर जाती है (Everyone’s Mother Dies), इतना नाटक मत करो," या "क्या तुम डॉक्टर हो? ऑफिस आओ या छुट्टी ले लो." कर्मचारियों ने इस रवैये को तानाशाही और अमानवीय बताया है.

यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे सरकारी बैंकों की टॉक्सिक वर्क कल्चर (Toxic Work Culture) का उदाहरण बता रहे हैं और बैंक प्रशासन (Bank Administration) से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढें: VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में नीचे गिरा यात्री गेट से लटका, RPF जवान की बहादुरी से बची बुजुर्ग की जान, चेन्नई का वीडियो आया सामने

'शर्मनाक'

'मानवता के बिना अनुशासन एक रोग है'

'UCO बैंक क्या आपने अभी तक अपने जोनल हेड को नहीं हटाया?'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).