देश

Delhi Rain: राज्य में पूरे मॉनसून 800mm बारिश होती है, इसका 25% पिछले 24 घंटे में हो गया; दिल्ली में जलभराव पर मंत्री आतिशी ने दी सफाई- VIDEO

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. इस पर अपनी सफाई देते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या को लेकर हमने एक बैठक की.

Delhi Rain: राज्य में पूरे मॉनसून 800mm बारिश होती है, इसका 25% पिछले 24 घंटे में हो गया; दिल्ली में जलभराव पर मंत्री आतिशी ने दी सफाई- VIDEO
Photo- ANI

Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. इस पर अपनी सफाई देते हुए दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या को लेकर हमने एक बैठक की. इसकी अध्यक्षता दिल्ली सरकार के 4 मंत्रियों ने की. इसमें दिल्ली सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. हमने आने वाले दिनों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. कहा ने बताया कि हमने पिछली बारिश तक लगभग 200 हॉटस्पॉट की पहचान की है. इनमें से 40 हॉटस्पॉट PWD की सीसीटीवी निगरानी में हैं. आपको यह समझना होगा कि अगर दिल्ली में 24 घंटे में 228 मिमी बारिश होती है, तो जल स्तर कम होने में समय लगेगा. अगर आपकी नालियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है, तो इसका मतलब है कि बारिश काफी ज्यादा मात्रा में हुई है इसलिए जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पूरे मॉनसून में 800mm बारिश होती है, जबकि 25% बारिश पिछले 24 घंटे में ही हो गई है.

दिल्ली में जलभराव पर मंत्री आतिशी ने दी सफाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).