Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में आग उगल रही है धरती! BSF जवान ने तपती रेत में उबाल दिया अंडा, देखें वायरल वीडियो
राजस्थान की धरती इन दिनों आग उगल रही है. राज्य के कई जिलों में पारा 48 पार चला गया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से इस भीषण गर्मी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बीकानेर में BSF का एक जवान रेत में अंडे उबाल रहा है. वह अंडे को पहले रेतीली जमीन के अंदर छिपा देता है. इसके बाद कुछ ही देर में उसे निकालकर खाने लगता है.
Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान की धरती इन दिनों आग उगल रही है. राज्य के कई जिलों में पारा 48 डिग्री के पार चला गया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से इस भीषण गर्मी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बीकानेर में BSF का एक जवान रेत में अंडे उबाल रहा है. वह अंडे को पहले रेतीली जमीन के अंदर छिपा देता है. इसके बाद कुछ ही देर में उसे निकालकर खाने लगता है. दरअसल, गर्म रेत के अंदर अंडा पूरी तरह से पक चुका होता है. BSF के एक अधिकारी का कहना है कि वर्तमान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस है. फिर भी हमारे सैनिक लगातार गश्त कर रहे हैं और सीमा चौकियों पर डटे हुए हैं. हम उन्हें लू से बचाने के लिए लगातार नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ दे रहे हैं. बता दें, इससे पहले भी एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें BSF के एक जवान ने रेत में पापड़ सेके थे.
BSF जवान ने तपती रेत में उबाल दिया अंडा
VIDEO | A Border Security Force (BSF) jawan 'boils' egg in sand amid the prevailing intense heat in Bikaner, #Rajasthan. The mercury has soared to 48.8 degrees Celsius in parts of the state.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) https://t.co/XhPDNaBR8p pic.twitter.com/CMwcSC9dQQ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

