Mumbai: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को मिली राहत, SC ने 9 मार्च तक जांच रोकने का दिया आदेश, CBI को सौंपा जा सकता है केस
सुप्रीम कोर्ट परमबीर सिंह की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें सारे मामले सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से 9 मार्च तक परम बीर सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने को कहा है.
22 फरवरी: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से 9 मार्च तक मुंबई के पूर्व पूर्व कमिश्नर (Former Mumbai Police Commissioner) परम बीर सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने को कहा है. कोर्ट का कहना है कि वह नौ मार्च को जांच सीबीआई (CBI) को सौंपे जाने पर अंतिम फैसला करेगी.
Supreme Court asks the Maharashtra government to hold back on the ongoing investigation against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh until March 9.
Court says it will take a final call on the transfer of the probe to the CBI on March 9.— ANI (@ANI) February 22, 2022
सुप्रीम कोर्ट परमबीर सिंह की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें सारे मामले सीबीआई को सौंपने की मांग की गई है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि महाराष्ट्र पुलिस जांच जारी रख सकती है, लेकिन कोई चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

