देश

MHA Declares TRF as Terrorist: आतंक पर करारा प्रहार, भारत सरकार ने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर लगाया बैन

गृह मंत्रालय ने TRF को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. सरकार ने टीआरएफ को UAPA के प्रावधानों के तहत इस पर बैन लगा दिया है. गृह मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

MHA Declares TRF as Terrorist: आतंक पर करारा प्रहार, भारत सरकार ने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर लगाया बैन
गृह मंत्री अमित शाह (Photo Credit : Twitter)

MHA Declares TRF as Terrorist: भारत सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (Proxy Organization The Resistance Front) यानी टीआरफ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. गृह मंत्रालय ने TRF को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. सरकार ने टीआरएफ को UAPA के प्रावधानों के तहत इस पर बैन लगा दिया है. गृह मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

सरकार की ओर से आतंकी संगठन घोषित किया गया टीआरएफ साल 2019 में अस्तित्व में आया था. टीआरएफ युवाओं को ऑनलाइन भर्ती कर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहा है. गृह मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि सीमापार से घुसपैठ और हथियारों, ड्रग्स की तस्करी में भी टीआरएफ शामिल है. टीआरएफ के सदस्यों और कई सहयोगियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के साथ ही जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या की योजना बनाने से संबंधित मामले भी दर्ज हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).