Samuhik Vivah Video: बलिया में बिना दूल्हों की हुई शादी, महिलाओं ने खुद ही अपने गले में डाला वरमाला, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बलिया से अजीबो गरीब घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के मनियर में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर जमकर विवाद हो रहा है.
Samuhik Vivah Video: उत्तर प्रदेश के बलिया से अजीबो गरीब घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के मनियर में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. विवाह समारोह में मौजूद महिलाओं के वर अनुपस्थिति में स्वयं ही अपने गले में वरमालाएं डालने का वीडियो वायरल सामने आने के बाद मामला ज़ोर पकड़ा है.
रामपुर, घाटमपुर, छितौनी आदि कई गांवों की ऐसी कन्याओं को बुलाया गया था जिनकी शादी, एक या दो वर्ष पहले हो चुकी है. यहां तक कि मुस्लिम कन्याओं को फेरे दिलवा दिए गए थे. हालांकि योजना से संबंधित धनराशि अभी कन्याओं के खाते में हस्तांतरित नहीं की गई है. सीडीओ ओजस्वी राज ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया. कमेटी ने गांवों में जाकर जांच भी शुरू कर दी है. फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ समाज कल्याण अधिकारी की ओर से मनियर थाने में तहरीर भी दी गई है.
देखें वीडियो:
यूपी के बलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अफसरों ने सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हे के ही शादी करा दी। जिन दुल्हनों को दूल्हे मिले वह भी फर्जी बताए जा रहे हैं। उन लोगों ने भी मुंह ढंककर शादी की।#ballia pic.twitter.com/I1lk54KgLU
— yogesh hindustani (@yogeshhindustan) January 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

