मुजफ्फरपुर में सेल्समैन के रुप में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुस कर लाखों रुपए के जेवर और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी. मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

गुरुवार को दिव्या घर पर अकेली थी. उसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए. बदमाशों ने पहले दरवाजा पर लगे बेल को बजाया. जब महिला घर से निकली तो उनको बताया कि सफाई करने वाला पाउडर बेचने आए हैं. इसी बीच उनका छोटा बच्चा रोने लगा. पीड़िता घर के अंदर गई. इसी बीच बदमाश भी घर में घुस गए. पीड़िता के चेहरे पर स्प्रे मारकर उनको बेहोश कर दिया. इसके बाद सोने की चेन, मंगलसूत्र और हाथ का अंगूठी लूटकर फरार हो गए. शिकायत के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)