MP के सीधी में भीषण हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, कई लोगों के मारे जाने की खबर
मध्यप्रदेश के सीधी में बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है. करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है.
Bus Collided With Truck In Sidhi, MP: मध्यप्रदेश के सीधी में बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है. करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी में बस दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है. सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
➡️सीधी से इस वक्त की बड़ी खबर, बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर
➡️आधा दर्जन यात्रियों के दर्दनाक हुई मौत, 50 से ज्यादा यात्री हुए घायल
➡️मौके पर कलेक्टर एसपी समेत मेडिकल की टीम.@ChouhanShivraj @MPPoliceOnline @RewaCollector @SidhiCollector #MPNews #Sidhi #Jtv pic.twitter.com/9qSnNUf3mo
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 24, 2023
सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं. रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं.
सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

