देश

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, लोकल ट्रेनें और उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है .

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, लोकल ट्रेनें और उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित
Mumbai Rains (Photo: @DDNewslive)

Mumbai Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर में रहने की सलाह दी है. बता दें, मुंबई में सोमवार को भी लगातार बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं. वहीं बारिश के अलर्ट को देखते हुए ठाणे जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार कल मंगलवार 09 जुलाई 2024 को ठाणे मनपा क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी

ठाणे मनपा क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).