देश

Ratan Tata ने किया ट्वीट- ‘वेलकम बैक, एयर इंडिया’

टाटा संस के राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली जीतने के बाद, रतन टाटा ने 'वेलकम बैक, एयर इंडिया' ट्वीट करते हुए एक नोट साझा किया है.

Ratan Tata ने किया ट्वीट- ‘वेलकम बैक, एयर इंडिया’
रतन टाटा (Photo Credits: Getty)

एयर इंडिया की बोली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने जीत ली है और 65 साल बाद एक बार फिर एयर इंडिया टाटा समूह के पास लौट आई है. निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के एक एक उच्चाधिकारी ने बताया मंत्रियों की समिति ने एयर इंडिया के लिए विजेता बोली को मंजूरी दी है. टाटा संस ने एयर इंडिया के लिए 18,000 करोड़ रुपये की विजेता बोली लगाई. पिछले करीब दो दशकों से भारत सरकार एयर इंडिया के निजीकरण की कोशिश कर रही थी. इस दौरान केंद्र में कई सरकारें आई, मगर इस दिशा में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी. अब आखिरकार कर्ज से जूझ रही एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को पूरी करने में सरकार की कोशिश कामयाब हो गई.

रतन टाटा ने किया यह ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).