देश

Kolhapur: शहर में बारिश ने मचाई तबाही! कई जगहों पर लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कोल्हापुर जिले में बने बाढ़ जैसे हालात-Video

महाराष्ट्र में भीषण बारिश हो रही है. राज्य के कोल्हापुर में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत बन गए है. कोल्हापुर जिले में कई जगहों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.

Kolhapur: शहर में बारिश ने मचाई तबाही! कई जगहों पर लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कोल्हापुर जिले में बने बाढ़ जैसे हालात-Video
Credit -ANI

Kolhapur: महाराष्ट्र में भीषण बारिश हो रही है. राज्य के कोल्हापुर में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत बन गए है. कोल्हापुर जिले में कई जगहों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.बाढ़ से प्रभावित कोल्हापुर के कई गांवों के लोग पलायन करने लगे हैं. नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले की दर्जनों सड़कें बंद हो गई हैं. बाढ़ प्रभावित चिखली, आंबेवाडी और आरे गांव के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. पंचगंगा के खतरे के निशान को पार करने पर पानी शहर के सुतारवाड़ा इलाके में घुसने लगा है, इसलिए यहां के नागरिक चित्रदुर्ग मठ की ओर पलायन करने लगे हैं. एक वीडियो में आप देख सकते है शहर में सभी तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. ये भी पढ़े :Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश का कहर, सामने आया सैलाब का डरावना वीडियो, भारी बारिश के अलर्ट से बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल

देखें वीडियो :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).