देश

Punjab Election 2022: बदल गई तारीख, अब पंजाब विधानसभा का चुनाव 20 फरवरी को होगा

पंजाब में जो 14 फरवरी को चुनाव होने वाला था. उस तारीख को आगे बढ़ाकर अब 20 फरवरी को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग की बैठक में आज यह फैसला लिया गया.

Punjab Election 2022: बदल गई तारीख, अब पंजाब विधानसभा का चुनाव 20 फरवरी को होगा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

Punjab Assembly Election 2022:  संत रविदास जयंती की वजह से राजनीतिक पार्टियों ने राज्य में चुनाव की तारीख को चुनाव आयोग से आगे बढ़ाने की मांग की थी. राजनीतिक पार्टियों की इस मांग को लेकर चुनाव आयोग की आज एक बैठक हुई. बैठक में  फैसला लिया गया कि पंजाब में जो 14 फरवरी को वोट डालें जाने वाले थे. उस तारीख को चुनाव आयोग (Election Commission) ने बढ़ा कर 20 फरवरी कर दिया है. बता दें कि राजनीतिक पार्टियों के साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को खत लिखकर चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी. उन्होंने आयोग को लिखे चिट्ठी में चुनाव की तिथियों को 6 दिन आगे बढ़ाने की मांग की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).