देश

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में होंगे शामिल, लोगों को संबोधित भी करेंगे

प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी विश्व पर्यावरण पर रविवार को 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक पहल 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट मूवमेंट' शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में होंगे शामिल, लोगों को संबोधित भी करेंगे
पीएम मोदी (Photo Credits PIB)

World Environment Day: पीएम मोदी (PM Modi) 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' के माध्यम से मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक पहल 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट (लाइएफ) मूवमेंट' शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आज हिस्सा लेंगे. इस कायर्क्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में होगी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे.

बता दें कि 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' बिगड़ती मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक प्रतिक्रिया लाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है. इस आंदोलन की शुरुआत आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मार्च 2022 में की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).