देश

West Bengal: घर वापसी कर सकते हैं BJP सांसद अर्जुन सिंह! TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मिलने के लिए बैरकपुर सीट से बीजेपी सासंद अर्जुन सिंह उनके आवास पहुंचे हुए हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन सिंह की घर वापसी हो सकते हैं

West Bengal: घर वापसी कर सकते हैं BJP सांसद अर्जुन सिंह! TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह (Photo Credits ANI)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) से मिलने के लिए बैरकपुर सीट से बीजेपी सासंद अर्जुन सिंह (MP Arjun Singh) उनके आफिस पहुंचे हुए हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन सिंह की घर वापसी हो सकती हैं. अर्जुन सिंह से पहले बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा देकर बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया था.

बता दें कि 2019 से पहले अर्जुन सिंह टीएमसी में ममता बनर्जी के साथ ही थे. लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने 2019 में उन्हें बैरकपुर से टिकट भी दे दिया था और वो बैरकपुर चुनाव जीतने में कामयाब हुए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).