VIDEO: 24 साल बाद अजमेर शरीफ पहुंची CM ममता बनर्जी, दरगाह में चढ़ाई चादर, पुष्कर ब्रह्मा मंदिर में करेंगी दर्शन
सीएम ममता बनर्जी अंतिम बार साल 1999 में अजमेर आई थीं. जियारत के बाद उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तबर्रुक (प्रसाद) भेंट किया था. दरगाह के मुख्य द्वार निजाम गेट पर उन्होंने फोटो भी खिंचवाई थी.
राजस्थान: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) पहुंचीं और उन्होंने चादर चढ़ाई. इसके बाद ममता बनर्जी टेंपल सिटी पुष्कर (Pushkar) पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करेंगी. पुष्कर घाट पर सरोवर पूजा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. सीएम बनर्जी की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है.
सीएम ममता बनर्जी अंतिम बार साल 1999 में अजमेर आई थीं. जियारत के बाद उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तबर्रुक (प्रसाद) भेंट किया था. दरगाह के मुख्य द्वार निजाम गेट पर उन्होंने फोटो भी खिंचवाई थी. अजमेर दरगाह में जियारत के बाद वह दिल्ली पहुंचीं. उस वक्त उन्हें रेल मंत्री बनाया गया था. ममता बनर्जी भारत की पहली महिला हैं, जिन्हें रेल मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी.
#WATCH राजस्थान: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं और उन्होंने चादर चढ़ाई। pic.twitter.com/3yKI1mutxr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2022
Our Hon'ble Chairperson Smt @MamataOfficial visited Ajmer Sharif today and offered her prayers.
The greatest virtue of our nation is its UNITY IN DIVERSITY and we shall continue celebrating the beauty of the diversity that exists in India.
Few special moments👇 pic.twitter.com/1NteBkdfVk
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) December 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

