UP: अखिलेश यादव के आधे नेता BJP में शामिल होना चाहते हैं! सपा को लेकर यूपी के डिप्टी CM का बड़ा दावा
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बड़ा दावा किया है. मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आधे नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें ले नहीं रही है.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. जहां सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने एक बड़ा दावा किया है. मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आधे नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें ले नहीं रही है.
उन्होंने कहा, "आप देख रहे हैं कि सपा के जो नेता हैं, जो कार्यकर्ता हैं, उनका मन कहां है? आधे से ज्यादा लोग मन बना चुके हैं बीजेपी में आने का, लेकिन हम ले नहीं रहे हैं." मौर्य ने यह भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
VIDEO | "Half of the SP leaders want to join the BJP but we are not taking them," says UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1).
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/rztL47lfbs
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2024
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जो देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं. ऐसे में इस राज्य में होने वाला चुनावी नतीजा राष्ट्रीय राजनीति को भी काफी प्रभावित करेगा. यह तो अभी शुरुआत है, आने वाले समय में चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ इस तरह के दावे और आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते ही जाएंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

