BJP ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से SP सिंह बघेल को बनाया उम्मीदवार, मुलायम यादव के रह चुके हैं सुरक्षा अधिकारी
भाजपा ने मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेलको चुनावी मैदान में उतारा है. एसपी सिंह बघेल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
31 जनवरी: भाजपा ने मैनपुरी की करहल सीट (karhal Assembly Seat) से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनावी मैदान में उतारा है. एसपी सिंह बघेल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. एसपी सिंह बघेल पांच बार के सांसद ,कई बार विधायक, और यूपी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं. आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ही करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है.
बीजेपी ने अखिलेश यादव @yadavakhilesh के खिलाफ करहल सीट से कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी रहे मोदी सरकार में मंत्री एस पी सिंह बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है
— पंकज झा (@pankajjha_) January 31, 2022
#BreakingNews | मैनपुरी के करहल में अखिलेश यादव के नामांकन के बाद बीजेपी की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है. एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं. https://t.co/p8nVQWYM7F #Mainpuri #Karhal #AkhileshYadav #SPSinghBaghel #UPElections2022 pic.twitter.com/PYJJyRoEz3
— ABP News (@ABPNews) January 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

