UP: शपथ लेने के बाद CM योगी का पहला बड़ा फैसला, फ्री राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाया
कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में 15 करोड़ लोगों के लिए फ्री राशन की योजना तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है.
Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालते ही सीएम योगी (CM Yogi) एक्शन में नजर आ रहे हैं. शपथ ग्रहण के आज उन्होंने नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक की. इस बैठक में योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. यूपी में 15 करोड़ लोगों के लिए फ्री राशन की योजना (Free Ration) तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है.
बता दें कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. सीएम और डिप्टी सीएम सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गज हैं.
आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा: लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ, UP CM pic.twitter.com/Xs9a5O8tOJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2022
लोक भवन, लखनऊ में आयोजित प्रेस-वार्ता में... https://t.co/AxsDcvjS5t
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

