Lok Sabha Election 2024 Results: लखीमपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की करारी हार, सपा के उत्कर्ष वर्मा ने दी शिकस्त
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी यूपी की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा ने करारी शिकस्त दी है.
Lok Sabha Election 2024 Results: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी यूपी की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा ने करारी शिकस्त दी है. सपा के उत्कर्ष वर्मा को 5 लाख 52 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जबकि अजय मिश्रा टेनी को 5 लाख 19 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. वहीं बसपा के प्रत्याशी को 1 लाख 9 हजार से अधिक वोट मिले हैं. बता दें, लखीमपुर खीरी में 2021 में हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां एक दंगल कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे. हालांकि, हादसे के बाद उन्होंने अपना खीरी दौरा रद्द कर दिया था. इस हिंसा में अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी माना गया था.
लखीमपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की करारी हार
Lok Sabha Election Results: BJP Bigwig Ajay Mishra Teni Loses UP's Kheri Seat To SP Rival Utkarsh Verma #ResultsOnABP #ElectionsResults #LokSabhaElections2024https://t.co/oONexSg9Dk
— ABP LIVE (@abplive) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

