TMC सांसद शांतनु ने मिथुन चक्रवर्ती को बताया मानसिक रोगी, कहा- वह राजनीति नहीं जानते हैं
टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि "मैंने सुना है कि मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे, शारीरिक रूप से नहीं..."
बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के सनसनीखेज दावे के बाद टीएमसी का बयाना सामने आया है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन (TMC MP Shantanu Sen) ने कहा कि "मैंने सुना है कि मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे, शारीरिक रूप से नहीं... समस्या यह है कि वह राजनीति नहीं जानते."
आपको बता दें कि भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा "क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं. मिथुन चक्रवर्ती के ताजा बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.
#WATCH | I heard that Mithun Chakraborty was admitted to a hospital a few days back. I think he was mentally ill & not physically... The problem is that he does not know politics: TMC MP Santanu Sen on Mithun Chakraborty's remarks pic.twitter.com/5FUKkM7RIQ
— ANI (@ANI) July 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

