Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में जीत के बाद क्या कांग्रेस रेवंत रेड्डी को सौपेंगी राज्य की कमान? समर्थन में लगे 'सीएम-सीएम' के नारे- VIDEO
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाने लगी है. पार्टी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद रेवंत रेड्डी जब हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे तो उनके समर्थन में सीएम, सीएम के नारे लगने लगे. लोगों की मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को राज्य का सीएम बनाया जाए
Telangana Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाने लगी है. पार्टी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद रेवंत रेड्डी जब हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे तो उनके समर्थन में सीएम, सीएम के नारे लगने लगे. लोगों की मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को राज्य का सीएम बनाया जाए. क्योंकि कांग्रेस को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और उसके पीछे प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की मेहनत है. जिसके चलते कांग्रेस ने 10 साल से सत्ता में काबिज बीआरएस को सत्ता से बेदखल किया. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. राज्य की कुल 119 सीटों में से कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है. अब तक रुझान के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर जाएगी. उसके किसी के सहयोग की जरूत नहीं पड़ेगी.
Video:
हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे रेवंत रेड्डी के पक्ष में 'सीएम-सीएम' के नारे
◆ राज्य की कुल 119 सीटों में से कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही#ElectionsWithNews24 #ResultsOnNews24 | #RevanthReddy pic.twitter.com/VJ3hOvKld4
— News24 (@news24tvchannel) December 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

