देश

Tej Pratap-Shyam Rajak: गुस्से में लाल तेज प्रताप यादव ने छोड़ी RJD की मीटिंग, बोले- श्याम रजक ने मेरी बहन को गाली दी

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब हमने श्याम रजक से कार्यक्रम के बारे में पूछा तो उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं. मेरी बहन और पीए को गाली दी गई.

Tej Pratap-Shyam Rajak: गुस्से में लाल तेज प्रताप यादव ने छोड़ी RJD की मीटिंग, बोले- श्याम रजक ने मेरी बहन को गाली दी

नई दिल्ली में RJD का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था. बैठक में लालू यादव के बड़े बेटे और  बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेज प्रताप यादव मीटिंग छोड़कर बाहर निकल आए. वह गुस्से से लाल थे. इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता श्याम रजक पर बड़ा आरोप लगाया. तेज प्रताप ने कहा कि श्याम रजक ने मुझे बहन की गाली दी है. इसका ऑडियो मेरे पास है. मैं अपने सोशल मीडिया पेज से इस ऑडियो को शेयर करूंगा.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब हमने श्याम रजक से कार्यक्रम के बारे में पूछा तो उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं. मेरी बहन और पीए को गाली दी गई. इसका ऑडियो हम बिहार की जनता को सुनाएंगे. साथ ही कहा कि ऐसे RSS के एजेंट को संगठन से बाहर करेंगे.

वहीं इस मसले पर RJD नेता श्याम रजक ने कहा कि "एक बात कहना चाहता हूं कि 'समरथ के होत ना कोई दोष गोसाई' जो सामर्थ्यवान व्यक्ति होता है उसको कुछ भी कहने का अधिकार है. मैं दलित समाज से हूं. दलित बंधुआ मजदूर होता है, मैं बंधुआ मजदूर हूं. वे जो भी कह रहे हैं सामर्थ्य के आधार पर कह रहे हैं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).