देश

'Suno Kejriwal', 'Suno Yogi': आधी रात को योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल में छिड़ा ‘ट्वीट वॉर’, इस वजह से भीड़ गए दो राज्यों के मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा “सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया. छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया. आपको मानवताद्रोही कहें या...” इस पर पलटवार करते हुए रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कहा “सुनो योगी, आप तो रहने ही दो. जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे. आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा.”

'Suno Kejriwal', 'Suno Yogi': आधी रात को योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल में छिड़ा ‘ट्वीट वॉर’, इस वजह से भीड़ गए दो राज्यों के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-PTI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा “सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया. छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया. आपको मानवताद्रोही कहें या...” इस पर पलटवार करते हुए रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कहा “सुनो योगी, आप तो रहने ही दो. जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे. आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा.”

एक दिन पहले लोकसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान कहा “उस समय दिल्‍ली में ऐसी सरकार थी, जो है. उस सरकार ने तो जीप पर माईक बांध करके, दिल्‍ली की झुग्‍गी-झोंपड़ी में गाड़ी घुमा करके लोगों को कहा, संकट बड़ा है भागो, गांव जाओ, घर जाओ. और दिल्‍ली से जाने के लिए बसें दीं...आधे रास्‍ते छोड़ दिया और सभी लोगों के लिए अनेक मुश्किलें पैदा कीं. और उसका कारण हुआ कि यूपी में, उत्‍तराखंड में, पंजाब में जिस कोरोना की इतनी गति नहीं थी, इतनी तीव्रता नहीं थी, इस पाप के कारण कोरोना ने वहां भी अपनी लपेट में ले लिया.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).