Mumbai: क्या मुंबई बनने वाला है केंद्र शासित प्रदेश? संजय राउत ने किया दावा, कहा- मेरे पास है सबूत
संजय राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश कैसे बनाया जाए, इस पर बीजेपी के पांच सदस्यों ने एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है और इसे गृह मंत्रालय को दे दिया गया है.
Mumbai to become Union Territory? महाराष्ट्र में बीजेपी और सत्ताधारी शिवसेना (Shivsena) के बीच सियासी घमासान जारी है. इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बीजेपी पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) बनाने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसका सबूत भी हैं. शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने किरीट सोमैया और उनके कुछ लोगों पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है.
राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश कैसे बनाया जाए, इस पर बीजेपी के पांच सदस्यों ने एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है और इसे गृह मंत्रालय को दे दिया गया है. इसकी शुरुआत मुंबई के कुछ अमीर लोगों, बीजेपी नेताओं और बिल्डरों की मिलीभगत से हुई है और किरीट सोमैया इसका नेतृत्व कर रहे हैं. संजय राउत ने कहा कि वे मुंबई पर मराठी लोगों के अधिकारों को छीन लेना चाहते हैं.
Shiv Sena leader Sanjay Raut accuses BJP of conspiring to make Mumbai a Union Territory, claims he has proof
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

