Shimla Municipal Corporation Results Live On News18 Himachal: शिमला नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, कांग्रेस या भाजपा किसके सिर सजेगा ताज?
छोटा शिमला स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है. दोपहर तक स्थिति साफ होने की पूरी उम्मीद है. इसके बाद यह पता चल पाएगा कि नगर निगम में कौन सी पार्टी सत्ता में रहेगी और कौन सत्ता से बाहर.
Shimla Municipal Corporation Results: हिमाचल प्रदेश के शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. प्रातः 10 बजे से 153 ईवीएम में मतों की गिनती जारी है. छोटा शिमला स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है. दोपहर तक स्थिति साफ होने की पूरी उम्मीद है. इसके बाद यह पता चल पाएगा कि नगर निगम में कौन सी पार्टी सत्ता में रहेगी और कौन सत्ता से बाहर.
शिमला नगर निगम चुनाव-2023 में 58.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. इस दौरान 29,504 पुरुष वोटर और 25,881 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया. नगर निगम चुनाव में 58.97 फिसदी वोटिंग हुई.
गौरतलब है कि नगर निगम पर बीते 5 साल से भाजपा का कब्जा था. बीते साल नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो गया था. लेकिन यहां चुनाव नहीं करवाए गए. कांग्रेस नगर निगम शिमला से 11 सालों से बाहर है. लगातार दो चुनावों में कांग्रेस को हाशिए पर रहना पड़ा है.
शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा भी अपनी ओर से जीत का दावा कर रही है. हालांकि अबकी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में सत्ता में नहीं है, जिसका नुकसान भाजपा को हो सकता है.
Shimla Municipal Corporation Results Live On News18 Himachal
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

