Sardar Vallabhbhai Patel Punya Tithi: पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन, कहा- भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा
देश की आजादी में अहम योगदान निभाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज (15 दिसंबर) पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने राष्ट्र के लिए उनकी स्मारकीय सेवा और भारत को एकजुट करने के अथक प्रयासों को याद किया.
इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा “सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर नमन. उनकी महान सेवा, उनके प्रशासनिक कौशल और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के अथक प्रयासों के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा.”
31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाएगा. देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश के नक्शे को मौजूदा स्वरूप देने में अमूल्य योगदान दिया. देश को एकजुट करने की दिशा में पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई. भारत रत्न से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली. देश की एकता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात में नर्मदा नदी के करीब उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है. ऐसा दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है.
Remembering Sardar Patel on his Punya Tithi. India will always be grateful to him for his monumental service, his administrative skills and the untiring efforts to unite our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

