देश

Kangana Ranaut Slapping Incident: संजय राउत भी 'थप्पड़ कांड' के लिए तैयार रहें; शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दी चेतावनी- VIDEO

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि मैं आज दावे के साथ कहता हूं कि खुद संजय राउत भी किसी किसी दिन थप्पड़ कांड के शिकार होंगे. क्योंकि वे खुद लोगों का दिल दुखाने वाली बातें करते हैं.

Kangana Ranaut Slapping Incident: संजय राउत भी 'थप्पड़ कांड' के लिए तैयार रहें; शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दी चेतावनी- VIDEO
Sanjay Nirupam - ANI

Kangana Ranaut Slapping Incident: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि CISF की महिला सुरक्षाकर्मी ने जिस प्रकार नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है, उस घटना की निंदा की जानी चाहिए. यह एक सभ्य समाज का तरीका नहीं है. वहीं जिस तरह संजय राउत ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने का समर्थन किया है, मैं आज दावे के साथ कहता हूं कि खुद संजय राउत भी किसी किसी दिन थप्पड़ कांड के शिकार होंगे. क्योंकि वे खुद लोगों का दिल दुखाने वाली बातें करते हैं. इसलिए उन्हें ऐसी घटनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए. हालांकि, मैं किसी के थप्पड़ मारे जाने का समर्थन नहीं करता हूं. हम एक सभ्य समाज में रहते हैं. हम किसी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन असहमति प्रदर्शित करने के लिए किसी व्यक्ति को मारना सर्वथा गलत है.

संजय राउत भी 'थप्पड़ कांड' के लिए तैयार रहें: शिवसेना नेता संजय निरुपम

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).